आपके स्मार्टफोन की Orange, Green और Grey लाइट का मतलब
क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि स्क्रीन के ऊपर या स्टेटस बार में छोटी ऑरेंज, ग्रीन या ग्रे लाइट कभी-कभी जलती है? कई लोग इसे देखकर घबराते हैं और सोचते हैं कि डिवाइस जासूसी कर रहा है। लेकिन डरने की जरूरत नहीं है। ये संकेत आपके फोन की सुरक्षा और प्राइवेसी से जुड़े होते हैं।
ऑरेंज लाइट
जब किसी ऐप द्वारा माइक्रोफोन का इस्तेमाल होता है, तो स्क्रीन पर ऑरेंज डॉट दिखता है। यह फीचर iPhone में पहले पेश हुआ था और अब Android 12 और इसके बाद के वर्ज़न में भी उपलब्ध है।
ग्रीन लाइट
ग्रीन लाइट का अर्थ है कि कैमरा एक्टिव है। कई बार जब कैमरे के साथ माइक्रोफोन भी सक्रिय हो, तब यह जलती है। वीडियो कॉल, इंस्टाग्राम रील, ज़ूम मीटिंग या कैमरा ऐप इस्तेमाल करने पर दिखाई देती है।
ग्रे लाइट
कुछ डिवाइस में ग्रे या व्हाइट लाइट तब चमकती है जब सिस्टम सेंसर जैसे लोकेशन, ब्लूटूथ या प्रॉक्सिमिटी सक्रिय रहते हैं। इसका मतलब है कि फोन सेंसर के जरिए डेटा ले रहा है, लेकिन इसका संबंध हैकिंग या जासूसी से नहीं है।
सुरक्षा बनाए रखने के उपाय
- ऐप परमिशन समय-समय पर जांचें।
- अज्ञात ऐप्स को कैमरा या माइक्रोफोन की अनुमति न दें।
- सेटिंग्स → प्राइवेसी → इंडिकेटर्स में जाकर देखें कि कौन-सी ऐप्स इन फीचर्स का उपयोग कर रही हैं।
इन लाइट्स का उद्देश्य केवल आपकी जानकारी और प्राइवेसी की सुरक्षा करना है। यदि आप सही सेटिंग्स और परमिशन का ध्यान रखें, तो कोई भी एप आपके गतिविधियों पर नजर नहीं रख पाएगा।
