14 दिसंबर । बैडमिंटन में, शीर्ष वरीयता प्राप्त उन्नति हुडा और इशारानी बरुआ ने आज सेमीफाइनल में जीत दर्ज करते हुए महिला एकल फाइनल में प्रवेश किया और ओडिशा मास्टर्स 2025 में भारत का स्वर्ण पदक सुनिश्चित हो गया।
18 वर्षीय इशारानी ने सेमीफाइनल में पूर्व जूनियर विश्व नंबर 1 तसनीम मीर को तीन गेम में 18-21, 21-16, 21-16 से हराया।
दूसरे सेमीफाइनल में, इशारानी ने शानदार वापसी करते हुए अपनी हमवतन तन्वी हेमंत को 18-21, 21-7, 21-7 से हराकर अखिल भारतीय खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। पुरुष एकल में, किरण जॉर्ज ने सेमीफाइनल में अपने हमवतन रौनक चुहान को 21-19, 8-21, 21-18 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। उनका मुकाबला कल फाइनल में इंडोनेशिया के 19 वर्षीय मुहम्मद यूसुफ से होगा।
यूसुफ ने अपने हमवतन इंडोनेशियाई खिलाड़ी बिस्मो ओक्टोरा पर सीधे गेम में जीत हासिल करने के बाद फाइनल में जगह बनाई।
