जगदलपुर, 08 मई। नगर निगम क्षेत्र में रोटरी क्लब भवन में शुक्रवार को आयोजित सुशासन तिहार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि हमारी सरकार की मंशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे और प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सभी की सहभागिता हो। समाधान शिविर में हमारी देवतुल्य जनता की समस्या का त्वरित समाधान हो रहा है ।
सरकार का दृढ़ संकल्प है जनता के ज्यादा से ज्यादा मामले का तत्काल निराकरण हो। देव ने कहा कि सुशासन तिहार में आवेदनों का निराकरण जिस तेजी के साथ किया गया यह सतत रूप से जारी रहेगी। सरकार इस दिशा में लगातार सार्थक प्रयास करेगी। उन्होंने जगदलपुर नगर निगम में विकास कार्यों को सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि नागरिकों की बुनियादी सुविधाओं के साथ ही राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत आवास निर्माण, महतारी वंदन योजनांतर्गत हितग्राहियों का चयन आदि के लिए वार्ड पार्षदों को सकारात्मक पहल किए जाने कहा। साथ ही नागरिकों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए आग्रह किया।
सांसद महेश कश्यप ने नगर निगम क्षेत्र में सुशासन तिहार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे उस लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। विकास कार्य लगातार हो रही है। सुशासन तिहार में जनता के जुड़े मामले का तत्काल निराकरण किया जा रहा है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिलें हमारा उद्देश्य है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सोच है सभी वर्गों का विकास हो।
महापौर संजय पांडे ने सुशासन तिहार के अंतर्गत जनता की समस्या-मांगों के निराकरण के बारे में अवगत कराया और इस दिशा में निरंतर सजग होकर पहल करने आश्वस्त किया। हमारी सरकार जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। समाधान शिविर में जनता की समस्या का त्वरित निराकरण किया जा रहा है । वहीं निमार्ण कार्य संबंधी, सामुदायिक भवन, खंभा लगाने, पेयजल , जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र,आधार कार्ड, पेंशन व अन्य कार्यो को संबंधित विभाग को कारवाई के लिए भेजा गया है।
सुशासन तिहार कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत साम्रगियों , हितग्राहियों को चश्मा, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को चाबी सौंपा गया। इस अवसर पर नगर निगम के अध्यक्ष खेमसिंह देवागन,,एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, योगेन्द्र पांडे,संग्राम राणा, लक्ष्मण झा, त्रिवेणी रंघारी, संजय विश्वकर्मा,, पार्षद पारुल बोथरा , आलोक अवस्थी, गौतम पानी ग्राही,जाहिद हुसैन,पूनम सिन्हा, कुबेर देवांगन,आशा साहू,राधिका यादव,सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा नगर निगम आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
